Pic: ICC 
आर्टिकल

टीम इंडिया दूसरे वनडे में धाराशायी, आधी टीम पवेलियन लौटी, स्टार्क ने दिए 4 झटके

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ इस समय भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज (India-Australia Oneday Series) का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं आज ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता है और फील्डिंग करने का फैसला लिया है।

आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी

ऐसे में अब तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में चार विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या फिलहाल क्रीज पर हैं। आज केएल राहुल 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने LBW कर दिया। यह स्टार्क का चौथा विकेट है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव 0 रन, कप्तान रोहित शर्मा (13 रन) और शुभमन गिल (0 रन) को भी आउट किया। आज रोहित शर्मा कंगारुओं के खिलाफ पहली बार वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

आज खेल के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। वहीं भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जगह वापसी की है जबकि शार्दुल ठाकुर के स्थान पर अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।  

ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। एलेक्स कैरी ने जोश इंग्लिश की जगह ली है जबकि चोटिल ग्लेन मैक्सवेल के स्थान पर नाथन एलिस को लिया गया है। भारत फिलहाल पहला मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है। 

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश