File Pic 
आर्टिकल

तवांग विवाद: गृहमंत्री शाह बोले- भारत के 1 इंच जमीन पर भी कोई नहीं कर सकता कब्जा, राजनीति करना बंद करे कांग्रेस

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली.  जहां एक तरफ तवांग में हुई भारत चीन विवाद (India-China Brawl) को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। वहीं इस झड़प पर अब गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि, "भारत के 1 इंच जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता है। हमारे जवानों ने 8 की रात को और 9 की सुबह को जो वीरता दिखाई है, मैं इसकी खूब प्रशंसा करता हूं। सेना ने कुछ ही देर में घुसे हुए सभी लोगों को भगा दिया और हमारी भूमि की रक्षा की।"

इसके साथ ही उन्होंहों आज कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि, कि कांग्रेस राजनीति करना बंद करे। लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा, “संसदीय कार्य मंत्री ने साफ-साफ कह दिया है कि रक्षा मंत्री संसद में इस (तवांग फेसऑफ) मसले पर बयान देंगे। लेकिन फिर भी कांग्रेस और विपक्ष नहीं माना।"

बता दें कि, बीते 9 दिसंबर को पेट्रोलिंग के दौरान तवांग सेक्टर में दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने हो गईं थी। मामले पर मिली खबर के मुताबिक, विवाद की असल शुरुआत चीन की तरफ से की गई। वहीं भारत के जांबाज सैनिकों ने फिर जवाबी कार्रवाई में चीन के 300 सैनिकों को यहां से खदेड़ दिया। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज