आर्टिकल

सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को शिरडी में प्रवेश करने पर लगाई रोक

अमित बोरकर

पुणे. सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई (Trupti Desai) के महाराष्ट्र के शिरडी (Shirdi) कस्बे में प्रवेश पर 11 दिसंबर तक रोक लगा दी गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शिरडी साईं बाबा मंदिर (Shirdi Sai Baba Temple) के अधिकारियों ने कुछ बोर्ड लगाए थे, जिनपर श्रद्धालुओं से ''सभ्य'' तरीके के वस्त्र पहनने को कहा गया था। देसाई द्वारा इन बोर्डों को हटाने की धमकी दिये जाने के बाद उनके प्रवेश पर रोक लगाई गई है। (Social activist Trupti Desai banned from entering Shirdi)

उप-संभागीय मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे (Govind Shinde) ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए देसाई को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उनसे निकटवर्ती अहमनगर जिले के शिरडी में आठ दिसंबर मध्यरात्रि से 11 दिसंबर मध्यरात्रि तक प्रवेश नहीं करने के लिये कहा गया है। (एजेंसी)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज