आर्टिकल

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, शकी पति गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

सावली. पत्नी के चरित्र पर संदेह कर उसे बुरी तरह पीटने के बाद उसे जिंदा जलाने के नीयत से पति ने उसके शरीर पर पेट्रोल डालने की घटना सावली पुलिस थानांतर्गत किसाननगर में हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

किसान नगर निवासी आकाश गरीबचंद मजोके 23 को अपनी पत्नी ज्योति के चरित्र पर संदेह था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर शनिवार 22 अगस्त को आरोपी आकाश ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और अपने साथ बोतल में भरकर लाया हुआ पेट्रोल डालकर रसोईघर में माचिस लेने गया। इस बीच ज्योति अपनी जान बचाकर अपने मायके पहुंची और अपने भाई को पूरी दास्तान बतायी।

भाई ने आरोपी के घर पहुंचकर आकाश की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया। ज्योति के रपट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार किया। जबकि आकाश की शिकायत पर सतीश भागराज मजोके, पिंटू भागराज मजोके, संजय भागराज मजोके पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपविभागीय अधिकारी अनुज तारे के मार्गदर्शन में सावली के थानेदार कुमारसिंह राठोड कर रहे है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन