Pic: ANI 
आर्टिकल

तवांग पहुंचे रिजिजू का राहुल गांधी पर तंज- वे देश की शर्मिंदगी का बड़ा कारण, इंडियन आर्मी पर हमें गर्व

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. जहां एक तरफ चीनी सेना (Chinese Army) के साथ झड़प के बाद कानून मंत्री किरन रिजिजू (Kiran Rijiju) अब खुद भी तवांग जा पहुंचे हैं। वहीं वे वहां पर उन्होंने भारतीय सेना के जवानों से आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि, भारतीय सेना के वीर जवानों की पर्याप्त तैनाती के चलते अरुणाचल प्रदेश के तवांग में यांग्त्से क्षेत्र अब पूरी तरह से सुरक्षित है।

रीजीजू: राहुल गांधी शर्मिंदगी का कारण

गौरतलब है कि इससे पहले आज कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने चीन और सेना पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी वे बिगाड़ रहे हैं। जानकारी दें कि, राहुल ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि भारत सरकार सोई हुई है और खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है और  "अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों को पीट रहा है।''

रीजीजू ने किया ट्वीट 

इस बाबत रीजीजू ने ट्वीट किया था कि, "राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि भी बिगाड़ रहे हैं। वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण भी बन गए हैं।'' अरुणाचल प्रदेश में पहुच कर आज सांसद रीजीजू ने कहा कि देश के लोगों को भारतीय सशस्त्र बलों पर बहत ज्यादा गर्व है।   

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा