आर्टिकल

बदलापुर पुलिस स्टेशन में कोरोना योद्धाओं का स्वागत

गोविंद आर्य

बदलापुर. अपने फर्ज को अंजाम देते हुए बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के 1 अधिकारी और 7 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इलाज के बाद सभी ने कोरोना को मात दी है और अब वह पुलिस सेवा में वापस आ गए हैं.  बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण सारिपुत्र के साथ, सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

जानकारी के अनुसार जब शहर में कोरोना फैल रहा था, तब उक्त पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर थे. पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के परिवार भी संक्रमित हुए थे. अब जब उन सभी ने कोरोना को सफलतापूर्वक हरा दिया है, तो वह सेवा में वापस आ गए हैं और अपने सहयोगियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया. पुलिस पर पहले से ही भारी दबाव है क्योंकि बदलापुर पश्चिम पुलिस स्टेशन की सीमा काफी बड़ी है व स्टॉफ भी कम था, अब कोरोना का इलाज कराकर वापस लौटने से पुलिस निरीक्षक ने राहत की सांस ली है. 

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा