नयी दिल्ली. सुबह कि एक बड़ी खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज यानी गुरुवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले के नौशेरा (Rajouri Nowshera) में पहुंचे हुए हैं। आज यहाँ यहां वे नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। बता दें कि2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की बड़ी जिम्मेदारियों वाली कुर्सी संभाली है, वह हमेशा ही जवानों संग ही अपनी दिवाली का पर्व मनाते हैं।
इसी क्रम में इस बार उनकी दिवाली राजौरी के नौशेरा सेक्टर में वहां तैनात जवानों के संग होगी। आज इससे पहले PM मोदी ने दिवाली पर देशवाशियों को शुभकामनाएं दीं। इस बाबत आज PM मोदी ने ट्वीट किया, "दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। "
आज हो सकता है पुंछ का भी दौरा
जी हाँ अब ये भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर में पुंछ इलाके का भी एक दौरा कर सकते हैं, क्योंकि यहां सेना के कई वीर जवानों की शहादत अभ हाल ही में हुई है। इसके अलावा एक दूसरी संभावना के अनुसार वे लद्दाख सेक्टर का भी दौरा कर सकते हैं, क्योंकि यहां भारतीय सेना चीन से लगे बॉर्डर पर बीते 18 महीनों से तैनात है।
PM नरेंद्र मोदी की जवानों के साथ लगातार 8वीं बार हो रही दिवाली
पता हो की बीते 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर PM सियाचिन में जवानों के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई थी।