Pic: ANI 
आर्टिकल

हिमाचल: मंडी में युवा रैली को PM मोदी ने किया संबोधित, दोहराया प्रदेश को वैश्विक फार्मा हब बनाने का संकल्प

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी में अपनी रैली आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि, वह 'ऊर्जावान' कार्यकर्ताओं के बीच बहुत खुश और उत्सुक हैं जो कि देश की युवा श्रम शक्ति का हिस्सा हैं जिसके लिए उनकी सरकार ने कई तरह की पहल की हैं।" 

आज अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आज़ादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पर हुए हमले से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने हमेशा सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सर हमेशा ऊंचा रखा है।

इसके साथ ही आज उन्होंने कहा कि, हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का भरापूरा राज्य है। इसको केंद्र की नीतियों से बल मिल रहा है। युवाओं को अब यहां रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में विकास हो रहा है। केंद्रीय बजट में पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई नीतियां बनाई हैं। हिमाचल उन प्रदेशों में है जिसने ड्रोन नीति बनाई है। देश की अगवानी करने के लिए जयराम ठाकुर निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।

इसके साथ ही PM मोदी ने कहा कि मिली-जुली सरकारों से देश को नुकसान होता है। राज्य में विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है। हिमाचल का विकास BJP की सरकार ही कर सकती है। 

गौरतलब है कि, मंडी के पड्डल मैदान में BJP की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के चलते PM नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। जिसके चलते उन्होंने  दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन किया। 

आज इस संबोधन के पहले PM मोदी ने ट्वीट किया, "हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प रैली में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के बीच जाने को लेकर उत्सुक हूं।'' उन्होंने कहा, "राजग सरकार ने युवा शक्ति के सशक्तीकरण के लिए कई तरह की पहल की हैं ताकि वह आत्मनिर्भर हो सके।'' 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज यानी शनिवार को मंडी जिले में ऐतिहासिक पड्डल मैदान में भारतीय युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन ख़राब मौसम के चलते उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से अपना संबोधन किया। इसके साथ ही अब BJP राज्य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। 

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन