कांसेप्ट पिक: भूकंप  
आर्टिकल

पाकिस्तान: सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके से खुली नींद, चारों तरफ हाहाकार

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/इस्लामाबाद. पाकिस्तान (Pakistan) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार याहं आज यानी शुक्रवार तड़के एक बार फिर से भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 4।3 रही है। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की रिपोर्ट की मानें तो, पाकिस्तान में आज यानी शुक्रवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। जिसकी गहराई 170 किमी बताई गई। NCS की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप आज सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र अक्षांश 31।22 और देशांतर 70।21 पर पाया गया। हालांकि, अभी तक किसी के भी इस में हताहत होने की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि, इससे पहले बीते 13 जून को भी पाकिस्‍तान के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5।6 थी। राजधानी इस्‍लामाबाद के अलावा लाहौर, पेशावर और आसपास के इलाकों में धरती में कंपन महसूस हुए थे। तब NCS ने इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के काबुल में बताया था। 

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?