आर्टिकल

मुंबई: शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु, ट्रांस हार्बर लिंक हुआ अटल ब्रिज

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां  मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Versova–Bandra Sea Link) का नाम बदलकर अब वीर सावरकर सेतु (Veer Savarkar Setu) कर दिया गया है। वहीं, इसके साथ ही अब मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 'अटल बिहारी वाजपेई स्मृति न्हावा शेवा अटल सेतु' (Atal Bihari Vajpayee Smruti Nhava Sheva Atal Setu) रखा गया है। गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक पत्र के जरिए नाम बदलने की गुजारिश की थी।

जानकारी दें कि, बांद्रा वर्सोवा सी लिंक के नाम को बदलने को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। इससे पहले भी कहा जा रहा था कि शिंदे सरकार सी लिंक का नाम बदल सकती है। 

ऐसे में अब CM एकनाथ शिंदे ने ऐलान कर दिया है कि अब से बांद्रा वर्सोवा सी लिंक को 'वीर सावरकर सेतु' के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में वीर सावरकर के विचारधारा की काफी अहमियत है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे थे। तब उन्होंने वीर सावरकर को लेकर एक विवादित बयान दिया था।

इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी के इस बयान का जमकर विरोध किया था। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में सावरकर गौरव यात्रा भी निकाली थी। वहीं, अब मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु रखा गया है। 

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर