Ratan Tata File Photo 
आर्टिकल

रतन टाटा को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नहीं लिया 'लीगल एक्शन'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई: एक बड़ी खबर के अनुसार, देश के सबसे उम्रदराज उद्योगपति और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस (Mumbai Police ) ने आखिरकार ढूंढ निकाला है। 

जानकारी दें की उक्त आरोपी ने मुंबई पुलिस को फोन कर धमकी दी थी कि रतन टाटा का हाल जल्द ही 'साइरस मिस्त्री' जैसा हो जाएगा। मुंबई पुलिस ने बताया कि कॉल करने वाले को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी होने का पता चला है।

इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। वहीं मामले की संगीनता को देखते हुए एक टीम को इस कॉल करने वाले शख्स की तलाश में लगा दिया था। वहीँ बाद में कॉल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद आरोपी को कर्नाटक से पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया गया।

 पुलिस ने बताया कि उक्त कॉलर मानसिक रूप से बीमार है, इसी वजह से उसके खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लिया गया। उसने फाइनेंस में MBA भी किया हुआ है। इसके साथ ही उसने इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है। कॉलर ने उक्त कॉल दो दिन पहले किया था।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन