नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, उपराजधानी मुंबई (Mumbai) में BMC के एक अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही इस घटना बाबत 4 लोगों को अरेस्ट किया है। मामले पर समाचार एजेंसी ANI ने एक विडियो भी जारी किया है।
घटना पर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई की वकोला पुलिस ने BMC अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व मंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनकी पहचान सदा परब, हाजी अलीम, उदय दलवी और संतोष कदम के रूप में की गई है।