Pic Credit : Robert Kovacik 
आर्टिकल

मियामी : समुद्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं, देखें हैरतंगेज Video

राहुल गोस्वामी

मियामी (अमेरिका). अमेरिका (America) के फ्लोरिडा में मियामी (Miami) बीच के पास समुद्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter Crash) हो गया। यह हेलीकॉप्टर उस स्थान से कुछ फुट की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग तैराकी कर रहे थे।

Courtsey : Reuters

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हेलीकॉप्टर सवार दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और दोनों की हालत स्थिर है। मियामी बीच पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि उसे साउथबीच इलाके में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना शनिवार दोपहर को मिली।

पुलिस द्वारा सार्वजनिक किए गए एक वीडियो में हेलीकॉप्टर समुद्र की तरफ नीचे आते और दुर्घटनाग्रस्त होकर पानी में गिरते दिखाई दे रहा है। वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग तैराकी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस विभाग ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन घटनास्थल पहुंच रहा है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन