File Photo 
आर्टिकल

अभी हिरासत में ही रहेगा मेहुल चोकसी, जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक टली

उच्च न्यायालय चोकसी के विधिक दल की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई कर रहा था और उसकी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई।

आसिफ सईद

नई दिल्ली: डोमिनिका उच्च न्यायालय (Dominica High Court) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की जमानत याचिका (Bail Application) पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद चोकसी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

चोकसी के स्थानीय वकीलों के दल ने याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत के न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई शुरू की। ‘डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन' की खबर के मुताबिक सरकारी पक्ष के वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि चोकसी देश छोड़कर भाग सकता है। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी।

उच्च न्यायालय चोकसी के विधिक दल की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई कर रहा था और उसकी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि, गत 23 मई को चोकसी एंटीगुआ एवं बारबुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था तथा उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

सरकार की नजर अब 800 पार पर...खरगे ने परिसीमन बिल पर सरकार पर साधा निशाना; SC-ST आरक्षण पर भी उठाए सवाल

CRPF की निगरानी में जला कार्तिगई दीपम, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई रस्म

परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

क्या बंटेगा उत्तर प्रदेश? अमित शाह ने परिसीमन पर दिया बड़ा संदेश, सभी दलों से की ये अपील

सांसद चंद्रशेखर आजाद पर दुष्कर्म का आरोप, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित