आर्टिकल

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मनपा व पुलिस को मदद

शफीउल्ला हुसैनी

- महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर का उपक्रम

औरंगाबाद. भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोरोना वायरस में यौध्दा के रुप में काम कर रहे मनपा के डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारियों सहित  पुलिस कर्मचारियों के लिए अनाज के कीट तथा स्वास्थ्य साहित्य वितरित किए गए. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, विधायक अतुल सावे, भाजपा शहराध्यक्ष  संजय केणेकर, पूर्व महापौर बापू घडामोडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिरीष बोरालकर, अनिल मकरिए के उपस्थिति में शहर के सीपी चिरंजीव प्रसाद तथा मनपा प्रशासक आस्तिककुमार पांडेय को साहित्य सामग्री सौंपी गई.

इसमें पीपीई किट्स, एन-95 मास्क, हैंड ग्लोज, सैनिटायजर्स, साधे मास्क आदि शामिल है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर  फूड पैकेट दिए गए. इन फूड पैकेट में एक पखवाड़े तक लगनेवाली जरुरी सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने दी. उन्होंने बताया कि मैंने पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व मनपा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर वहां की जरुरतों को जानकर उसके अनुसार सामग्री दी गई. जिसमें 10 हजार मास्क, 1 हजार 100 मिल की सैनिटायजर की बोतले आदि शामिल है.  

एक करोड़ मास्क बनाए 

उन्होंने बताया कि  भाजपा महिला मोर्चा की  देश भर की सदस्यों ने अब तक करीब एक करोड़ मास्क बनाए है. इतने बड़े पैमाने पर मास्क का उत्पादन होने के बाद अब उन्हें जरुरत मंदों को बांटा जा रहा है. दरमियान, सिर्फ सरकार, प्रशासन तथा पुलिस ही कोरोना संकट पर  मात नहीं  दे पाएंगे. उसके लिए जनता का भी सहयोग चाहिए. रहाटकर ने बताया कि देश भर में इन दिनों भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य मास्क बना रही है. देश भर में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा जिन शहरों व गांवों में जरुरत वहां जरुरी सामग्री व मास्क वितरित किए जा रहे है. शहर की महापौर रह चुकी विजया  रहाटकर ने शहरवासियों से अपील की कि वे संकट की इस घडी में प्रशासन व सरकार का साथ देकर घरों से बाहर न निकले.

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां