आर्टिकल

मीठे में बनाएं स्वादिष्ट खजूर का हलवा

मृणाल पाठक

हलवा तो बहुत सी चीज़ों ने बनाया जाता है। अक्सर लोग सूजी और गाजर का हलवा बनाते हैं। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन बात जब हलवे की आती है तो खजूर का हलवा भी बेहद टेस्टी होता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि...

सामग्री-

  • खजूर- 200 ग्राम, 
  • दूध- 1 कप, 
  • पीसी चीनी- डेढ़ कप, 
  • घी- 1/4 कप, 
  • काजू- 100 ग्राम, 
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच 

विधि-
खजूर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच पर काजू-बादाम भून लें। उसके बाद एक बर्तन में दूध और खजूर डालकर उबालते हुए लगातार चलाते रहें। जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तब उसमें फ्राई किए हुए काजू, बादाम, चीनी और घी डालकर पकाएं। ध्यान रहें कि इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। यह मिक्सचर जब पैन के किनारे से चिकनाई छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब गैस बद कर दें। 
अब इस पर काजू से गार्निशिंग करके गर्मागर्म सर्व करें। आप चाहें तो इसे हल्का ठंडा करके भी खा सकते हैं।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम