Pic: Social Media 
आर्टिकल

महाराष्ट्र : पुणे में वेटनरी डॉक्टर ने टीचर पत्नी का घोंटा गला, अपने दोनों बच्चों कुएं में फेंक खुद भी किया 'सुसाइड'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/पुणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) की एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां पुणे (Pune) में एक वेटनरी डॉक्टर (Vetnary Doctor) ने बीते मंगलवार को अपने पूरे परिवार की जघन्य हत्या (Murder) कर दी है। इस हत्याकांड में सबसे पहले उसने अपनी पत्नी का गला घोंटा, फिर उसे फंदे पर लटाकाया। फिर इसके बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा और उसने अपने दोनों बच्चों को घर के पास बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर आकर खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पति ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ये कदम उठा रहा है। खबर के अनुसार अतुल की पत्नी टीचर थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इधर इस लोह्मर्षक घटना पर न्यूज एजेंसी PTI मानें तो मृतकों की पहचान डॉ अतुल दिवेकर (42), पल्लवी दिवेकर (39) और उनके बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी दें कि, करीब दो हफ्ते पहले पुणे में ही एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसका मर्डर कर दिया था। बाद में पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति उसे भयंकर रूप से मानसिक-शारीरिक तरीकों से प्रताड़ित करता था। इससे परेशान होकर आखिरकार उसने पति को मार ही डाला। 

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज