प्रतीकात्मक तस्वीर  
आर्टिकल

महाराष्ट्र: ठाणे में आग लगने से 3 गोदाम जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

राहुल गोस्वामी

ठाणे, महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में सोमवार देर रात एक गोदाम परिसर में भीषण आग लगने से कम से कम तीन गोदाम जल कर खाक हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मुंब्रा-पनवेल मार्ग पर शिलफाटा में स्थित गोदाम परिसर में देर रात करीब दो बजे आग लग गई, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि गोदामों में प्लास्टिक तथा गत्ते रखे थे, जिससे आग और फैल गई। आग बुझाने के काम में काफी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आरडीएमसी की टीम तथा दमकल की चार गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी जारी है और आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। 

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन

चक्रवात मुरासु का आंध्र प्रदेश से ओडिशा तक असर, 18 उड़ानें रद्द, कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

औरंगजेब का पतन: दिल्ली का तख्त और 5 लाख की फौज... फिर क्यों महाराष्ट्र की मिट्टी बन गई मुगल सल्तनत की कब्रगाह?

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान