Pic: Social Media 
आर्टिकल

महाराष्ट्र : नासिक जिले में 'समृद्धि एक्सप्रेस-वे' पर गिरा पुल, कोई हताहत नहीं

राहुल गोस्वामी

नासिक,  महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर एक पुल ध्वस्त हो गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक्सप्रेस-वे के सिन्नार-घोटी खंड पर गंगाडवाड़ी के पास यह घटना सोमवार को शाम के वक्त हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक में एक्सप्रेस-वे के सिन्नार-घोटी खंड पर गंगाडवाड़ी के पास एक पुल सोमवार को शाम के वक्त अचानक ध्वस्त हो गया। उस समय पुल पर 'गर्डर' लगाने का काम चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक्सप्रेस-वे के सिन्नार-घोटी खंड को अभी तक आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है। घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरातफरी मच गई। आधिकारिक तौर पर इस परियोजना का नाम 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग' है और इसकी कुल लंबाई 701 किलोमीटर होगी। गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में किया था। 

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे