Representative Pic 
आर्टिकल

कर्नाटक: मंगलुरु में लैंडस्लाइड, 3 श्रमिकों की मौत

राहुल गोस्वामी

मंगलुरु (कर्नाटक). कर्नाटक (Karnatka) के मंगलुरु (Mangluru) जिले में बुधवार की रात भूस्खलन (Landskide) की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गयी । तीनों केरल के रहने वाले थे । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि केरल के कोट्टायम जिले के रहने वाले श्रमिक बुधवार की रात अपने आश्रय स्थल में थे ।

इसी दौरान पास की पहाड़ी का एक हिस्सा ढह गया और आश्रय स्थल पर गिर पड़ा । उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया । उन्होंने बताया कि जिले में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बरसात हो रही है जिसकी वजह से यह घटना हुयी है । पुलिस ने बताया कि ये श्रमिक यहां रबर निकालने का काम कर रहे थे ।

इस बीच भारत मौसम विभाग (आईएडी) ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद प्रशासन ने आंगनवाड़ी, स्कूलों और कालेजों में सात जुलाई को अवकाश की घोषणा कर दी । बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है । 

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा