रिटायर्ड SSP की गोली मारकर की हत्या 
आर्टिकल

J-K: आतंकियों की कायराना हरकत! बारामूला में रिटायर्ड SSP की हत्या, मस्जिद में अजान पढ़ते समय मारी गोली

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/बारामूला: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बारामूला (Baramulla) जिले में एक रिटायर्ड SSP की गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई है। वहीं इस हौलनाक काम को अंजाम देकर संदिग्ध आतंकी मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं इन आतंकियों ने मस्जिद पर गोलीबारी भी की है। खबर पर विवरण का इंतजार है।

मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि, आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की । इस घटना में शफी घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। 

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर