Pic: ANI 
आर्टिकल

जम्मू-कश्मीर: सेना ने LOC के पास राजौरी में घुसपैठ की कोशिश को किया 'नाकाम'

राहुल गोस्वामी

जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी ( Rajouri) जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) के पास आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को संदिग्ध घुसपैठियों के होने का आभास हुआ। इलाके में तलाश अभियान जारी है।

विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने सीमा पार से अंधेरे की आड़ में नौशेरा के लाम के पुखरनी गांव में घुसने की कोशिश की। सोमवार रात करीब 10 बजे एक आतंकवादी ने बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया। आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे सेना के जवानों ने इलाके को घेर लिया और मंगलवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में किसी आतंकवादी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हो पाई है। नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की यह कोशिश ऐसे समय पर की गई है, जब सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के एक गाइड को रविवार को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया था। यह व्यक्ति पाकिस्तानी सेना की खुफिया इकाई के लिए भी काम करता था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सब्जकोट गांव के निवासी तबारक हुसैन (32) को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया था। उसे छह वर्ष में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। 

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज