आर्टिकल

जेम्स मर्डोक ने न्यूज कॉर्प के बोर्ड से दिया इस्तीफा

रंजन सिंह

न्यूयॉर्क. न्यूज कॉर्प के संस्थापक रूपर्ट मर्डोक ने अपनी कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है जो वॉल स्ट्रीट जर्नल और न्यूयॉर्क पोस्ट जैसे अखबारों का प्रकाशन करती है। जेम्स मर्डोक ने शुक्रवार को न्यूज कॉर्प के बोर्ड को पत्र लिखा, ‘‘कंपनी के अखबारों द्वारा प्रकाशित कुछ संपादकीय विषय वस्तु और कुछ अन्य नीतिगत फैसलों पर मेरी असहमति के कारण मैं इस्तीफा दे रहा हूं।''

कंपनी ने पत्र को सार्वजनिक किया है। इस्तीफा शुक्रवार से प्रभावी हो गया। मर्डोक बंधुओं में जेम्स ज्यादा उदारवादी माने जाते हैं। उनके ज्यादा रूढ़िवादी भाई लाचलान न्यूज कॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। लाचलान फॉक्स कॉर्प के भी कार्यकारी अध्यक्ष और सीईओ हैं।(एजेंसी) 

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त