File Pic 
आर्टिकल

J-K: राउत का अनुच्छेद 370 को लेकर मोदी सरकार पर तंज- इसके हटने से नहीं हुआ कोई फायदा

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. आज उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackeray) गुट के कद्दावर नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) के हटने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला। दरअसल उन्होंने मामले पर साफ़ कहा कि, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने से ऐसा कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ है।

मामले पर सांसद संजय राउत ने कहा, "जब भी कोई कश्मीरी पंडित मरता है तो BJP उसका राजनीतिक इस्तेमाल करती है। अनुच्छेद 370 के हटने से किसी को फायदा नहीं हुआ। पंजाब में फिर से खालिस्तान के नारे की घटना जो सामने आती है वो भी देश के लिए ठीक नहीं है। इसमें केवल राज्य की ही नहीं बल्कि केंद्र की भी जिम्मेदारी है।"

जानकारी दें कि साल 2022 में भी संजय राउत ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने पर भी सवाल उठाए। राउत ने कहा कि धारा 370 हटाने के बावजूद लोगों के जीवन में कोई सुधार नहीं हुआ है। सरकार को जल्द ही कुछ बड़ा कदम उठाना चाहिए। तब उनका सीधा इशारा यहां हो रही टार्गेट किलिंग पर था।

गौरतलब है कि, मोदी सरकार ने साल 5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था, जिसका लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। पता हो कि, आर्टिकल 370 से जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष अधिकार मिल रखे थे, जैसे वहां कोई जमीन खरीद सकता था। 

भारत से इन 3 पड़ोसी देशों के लिए चलती हैं ट्रेनें, जानें बांग्लादेश-पाकिस्तान को जाती हैं कितनी रेलगाड़ियां

कौन है एशिया का बॉस? भारत-चीन के बीच कम हुआ पावर गैप, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद PM मोदी का दमदार प्रदर्शन

2002 गोधरा कांड में अब तक कितने दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत? जानें 2011 से अब तक की पूरी टाइमलाइन

Ayodhya Janakpur Train: नेपाल के लिए दूसरी ट्रेन बनी सरयू कमला एक्सप्रेस, जानें रूट, टिकट नियम, जरूरी दस्तावेज

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी पर तूफान का साया, बारिश और कीचड़ में डूबा पंडाल, VVIP मेहमानों का हवाई सफर रद्द