आर्टिकल

अय्यर-अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को रोमांचक जीत, तोड़ा बांग्लादेश का सपना, मीरपुर टेस्ट के साथ सीरीज पर भारत का कब्ज़ा

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India Vs Bangladesh) के बीच ढाका में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले (Test) का आज चौथा दिन था। वहीं आज इस रोमांचकारी  मैच को भारत ने आखिरकार जीत लिया है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का चौथा दिन शुरू ही हुआ था। टीम इंडिया इस मैच में जीत से सिर्फ कुछ ही रन दूर थी और उसके 7 विकेट गिर चुके थे। लेकिन आखिरकार आश्विन और अय्यर कि अर्धशतकीय  साझेदारी ने खेल का रुख ही मोड़ दिया।

जी हां, भारत ने तीन विकेट से ढाका टेस्ट मैच अपने नाम किया और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम की। हालाँकि एक समय पर भारत का स्कोर 74/7 था। यहां से मुश्किल हालातों में अश्विन और अय्यर ने अहम साझेदारी की, वो टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे।

मीरपुर में हो रहे इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने भारत को 145 रनों का लक्ष्य दिया था। तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ था, तब टीम इंडिया का स्कोर 45 रन पर 4 विकेट था। जयदेव उनादकट और अक्षर पटेल की जोड़ी क्रीज पर थी। चौथे दिन के शुरुआती ओवर्स में ही टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट का विकेट गंवा दिया, उन्होंने 13 रन बनाए थे। 

वहीं मैच के चौथे दिन शुरुआत में ऐसा लगा कि भारत यह मैच आज हार भी सकता है, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की साझेदारी ने टीम इंडिया की जैसे लाज ही बचाई और भारत यह मैच 3 विकेट से जीत गया। टीम इंडिया ने इसी के साथ आज 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: नजमुल हुसैन, जाकिर हसन, मॉमिनुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, नुरूल हसन, मेहदी हसन, ताइजुल इस्लाम, खालेद अहमद, तस्कीन अहमद

भारत की प्लेइंग XI:केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, आर। अश्विन, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें

Delimitation Bill का रास्ता साफ! लोकसभा में होंगी 816 सीटें, 273 का होगा इजाफा, ऐसे पारित हो सकता है बिल

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान