आर्टिकल

भारतीय डाक विभाग में 2000 से ज्यादा वैकेंसी, अप्लाई का आज अंतिम दिन

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

रंजन सिंह

भारतीय डाक विभाग (India Post GDS Recruitment 2020) के तहत ओडिशा पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की 2060 भर्तियां निकली हैं। इच्छुक10 वीं पास उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यानी कैंडिडेट्स के लिए आज आवेदन करने का आखिरी मौका है। डाक विभाग की आधिकारिक वेबसइट appost.in/gdsonline या  indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करें। बता दें कि, इन पदों के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सिर्फ 10वीं में प्राप्ताकों के मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। ग्रामीण डाक सेवक की इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा 

न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण हो। 10वीं में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश अनिवार्य विषय के तौर पर पढ़ा हो। साथ ही उसे  स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

टेक्निकल योग्यता

–  कैंडिडेट् बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त हो।

– जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा दसवीं या बारहवीं या उच्च कक्षा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के सर्टिफिकेट से छूट दी जाएगी।

वेतन

– जीडीएस बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये।

– जीडीएस एबीपीएम/डाक सेवक के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये।

अन्य जरूरी शर्तें

निवास : चयनित उम्मीदवारों को चयन के एक माह के अंदर संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस वाले गांव में रहने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आय का स्रोत : चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिनों के भीतर यह प्रमाण देना होगा कि उनके पास आय का एक और स्रोत है। वे सिर्फ डाक विभाग से मिलने वाले वेतन पर निर्भर नहीं हैं।

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!