Pic: ANI 
आर्टिकल

'सर' जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलिया 'पस्त', 113 पर हुआ ऑलआउट, मैच भारत की 'मुट्ठी' में

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच दिल्ली टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। वहीं अब टीम इंडिया को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला है। आज ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 113 रन बनाए। आज के खेल में जडेजा ने शानदार बॉलिंग करते हुए शानदार सात विकेट झटके। मुकाबले के तीसरे दिन लंच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया टीम की दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आज 9 विकेट सिर्फ 49 रनों पर खो दिए हैं।

गौरतलब है कि इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 263 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 262 रन ही बना सकी और इस तरह पहली पारी में मेहमान कंगारू टीम को 1 रन की ही सही पर बढ़त भी मिली थी। 

लेकिन आज के खेल में पासा पलट चूका है और भारत को अब जीत के लिए इस मैच में 115 रनों का टारगेट मिला है। लंच से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 113 रनों पर सिमट गई। आज जडेजा ने 7 विकेट उखाड़े। वहीं अश्विन को भी शानदार 3 सफलताएं मिलीं। 

इधर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 9 विकेट पर 49 रनों पर खोए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने 43 और लाबुशेन ने 35 रनों की पारी खेली। अब भारत के पास इस मैच को जीतने का एक बड़ा और सुनहरा मौका है। हालांकि चौथी पारी होने के चलते भारत के लिए यह थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस