File Photo 
आर्टिकल

भारत बनाम अर्जेंटीना सेमीफाइनल, ऐसे देखें महिला हॉकी मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

महिला हॉकी का डेब्यू 1980 के ओलंपिक में पहली बार हुआ था। उस ओलंपिक में भारतीय महिलाएं टीम चौथे नंबर पर रही थी।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: जापान में लगे खेलों के महाकुंभ (Tokyo Olympics 2020) में हिंदुस्तान का झंडा भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने बुलंद कर दिया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से उम्मीदें तो थी ही, लेकिन महिला टीम ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिससे हिंदुस्तान का नाम रोशन हो गया है। टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम अब सेमीफाइनल (Indian Hockey Team In Semifinal) में पहुंच गई है। यह वह मुकाम है, जो आज से पहले कभी देखने नहीं मिला था।

आज रानी रामपाल (Rani Rampal) की अगुवाई में भारत की महिला हॉकी टीम (India’s Women’s Hockey Team) पहली बार ओलंपिक का सेमीफाइनल (Semi-Final) खेल रही है। इस उपलब्धि को उसने वर्ल्ड नंबर 2 और 3 बार की ओलंपिक चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर हासिल किया है। आज भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना अर्जेंटीना (IND vs AGR Wemen Hockey Match Live Streaming) से होना है। यह मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 बजे ओई हॉकी स्टेडियम नॉर्थ पिच, टोक्यो, जापान में होगा।

IND बनाम ARG महिला हॉकी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए आप SonyLive पर जाकर देख सकते हैं।

https://www.sonyliv.com/

इसके अलावा अगर आप इस कांटे की टक्कर वाले मैच को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं...

https://www.youtube.com/channel/UCX2eNtU1ZG3x4OpdP2UIlJA

इस लिंक पर जाकर भी आप लाइव अपडेट देख सकते हैं...

https://twitter.com/ddsportschannel

ज्ञात हो कि अर्जेंटीना की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। लेकिन, भारतीय टीम का प्रदर्शन इस बार के ओलंपिक में काफी शानदार रहा है, इसलिए भारत को उनसे पदक की उम्मीद है।

बता दें कि, महिला हॉकी का डेब्यू 1980 के ओलंपिक में पहली बार हुआ था। उस ओलंपिक में भारतीय महिलाएं टीम चौथे नंबर पर रही थी। उसके बाद 36 साल बाद भारतीय महिलाओं ने ओलंपिक के लिए रियो में क्वालीफाई किया था। हालांकि, वहां टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई थी। लेकिन, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है और इस बार सेमीफाइनल में कदम रख दिया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज