आर्टिकल

EPF अकाउंट में KYC ऐसे करें अपडेट, वरना ब्याज का पैसा निकालने में होगी दिक्कत

भविष्य निधि खाते का केवाईसी होना बहुत जरूरी है। अगर केवाईसी सही नहीं या पूरा नहीं हुआ है तो आप ईपीएफओ की ऑनलाइन सर्विस का फायदा नहीं उठा सकते हैं।

रंजन सिंह

नई दिल्ली. बैंक खाते से लेकर प्रोविडेंट फंड (Provident fund) खाते तक नो योर कस्टमर (KYC) काफी जरूरी है।  ज्यादातर लोग इसके मायने को समझते हैं। लेकिन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाताधारकों अब भी शायद इसके फायदे से दूर हैं। यही वजह है कि अब तक कुल 60 फीसदी अंशधारक ऐसे हैं, जिन्होंने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) में अपना KYC अपडेट कराया है। ऐसे सदस्य EPFO की ऑनलाइन सर्विस का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।  जिसके चलते करीब 40 लाख भविष्य निधि (पीएफ) अंशधारकों के खाते में ब्याज का पैसा अटका हुआ है।

घर बैठे कराएं 'केवाईसी' 

  • आप घर बैठे ही पीएफ खाता में केवाईसी करा सकते हैं।
  • आप यूएएन पोर्टल पर जाकर केवाईसी का विकल्प क्लिक करें ।
  • सामने खुली विंडो में पैन, आधार, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट वाले सेक्शन पर एक-एक करके क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी भर दें और सब्मिट कर दें।
  • अब आपका पैन और आधार जुड़ जाएगा।
  • इसको सत्यापित कराने के लिए आपको अपने नियोक्ता से कहना होगा।
  •  नियोक्ता के सत्यापित करते ही आप ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

केवाईसी  नहीं होने पर होगा नुकसान

भविष्य निधि खाते का केवाईसी होना बहुत जरूरी है। अगर केवाईसी सही नहीं या पूरा नहीं हुआ है तो आप ईपीएफओ की ऑनलाइन सर्विस का फायदा नहीं उठा सकते हैं। केवाईसी के बिना पीएफ खातों से पैसा नहीं निकाला जा सकता। केवाईसी नहीं होने पर ईपीएफओ के मेंबर ई-सेवा पोर्टल की कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे। इनमें निकासी, खाता ट्रांसफर करना, नॉमिनी बनाना जैसी सेवाएं शामिल हैं।

केवाईसी कराने के फायदे

  • जिन खातों में KYC डॉक्यूमेंट की प्रक्रिया पूरी हुई रहती है उन्हें कभी भी पैसे ट्रांसफर या निकासी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • अगर आपके पीएफ अकाउंट में बैंक खाते की जानकारी अपडेटेड नहीं होती है तो क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।
  • अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो ईपीएफ सदस्य को कोई एसएमएस अलर्ट आपको नहीं मिलेगा।
  • ईपीएफओ यूएएन पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर आप अपना KYC अपडेट कर सकते हैं।

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा