Pic: ANI 
आर्टिकल

अहमदाबाद में भयंकर रोड एक्सीडेंट, थार-डंपर की 'टक्कर' देख रहे लोगों को जगुआर ने रौंदा, 9 की मौत,15 घायल

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के अहमदाबाद (Ahamdabad) में बीते बुधवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां एक जगुआर कार ने 9 लोगों को कुचल दिया है। घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर देर रात करीब 3 बजे यह हादसा हुआ है। 

खबर है कि, यहां एक रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसे कुछ लोग खड़े होकर देख रहे थे। तभी इसी बीच 160 किमी। की रफ्तार से यह जगुआर कार आ रही थी, जिसने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इनमें से 2 पुलिस कॉन्स्टेबल भी हैं।

जानकारी दें कि, हादसे में जगुआर कार 200 मीटर तक लोगों को कुचलती चली गई। इस हादसे में मौत की चीखें दूर-दूर तक सुनाई दीं। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 1 अन्य व 2 पुलिसकर्मियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ट्रैफिक पुलिस में ही तैनात थे।

यह भी जानकारी है कि, मरने वालों में अधिकतर छात्र हैं। दरअसल ये मृतक छात्र बोटाद और भावनगर से अहमदाबाद पढ़ने आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक छात्रों का परिजन भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुके थे। जिस जगुआर कार का एक्सीडेंट हुआ है, उसका ड्राइवर भी घायल हुआ है। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय