अनिल विज (Photo Credits-ANI Twitter)  
आर्टिकल

हरियाणा: कुमारी सैलजा को पद से हटाने पर गृह मंत्री विज का कांग्रेस पर तंज- कथनी और करनी में बहुत अंतर

राहुल गोस्वामी

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) के गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कुमारी सैलजा (Kumari Sailja) को राज्य कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को ''लड़की हूं ,लड़ सकती हूं'' के नारे का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी दल पर निशाना साधा।

कांग्रेस के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर होने का दावा करते हुए विज ने एक ट्वीट में कहा, ''लड़की हूं, लड़ सकती हूं '' का उत्तरप्रदेश में नारा देने वाली कांग्रेस हरियाणा में कुमारी सैलजा को बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेरुखी के साथ उनको उनके पद से हटा दिया गया। यह है कांग्रेस का असली चेहरा जो कांग्रेस में महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है।

कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।'' गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को राज्य इकाई में सुधार करते हुए पूर्व विधायक और भूपिंदर सिंह हुड्डा के वफादार उदय भान को सैलजा की जगह अपना प्रमुख नियुक्त किया। पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई में चार कार्यकारी अध्यक्षों- श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को भी नियुक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा को 2019 में राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट