Pic: ANI 
आर्टिकल

गुजरात: वडोदरा की केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर 'आग', मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/वडोदरा. गुजरात (Gujarat) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के वडोदरा के पादरा में महूवाद चौकड़ी के पास विजन केमिकल कंपनी में भयंकर आग लग गई है। वहीं देर रात लगी आग से अफरातफरी मच गई है। दरअसल केमिकल कंपनी में रासायन होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उक्त कंपनी मुख्य सड़क पर स्थित है, इसलिए उसे सार्वजनिक सड़क को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

घटना वडोदरा के पादरा स्थित महूवाद चौकड़ी के पास का है। वहीं पुलिस घटना के कारणों की भी जांच भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक महूवाद चौकड़ी के पास मुख्य सड़क से लगते हुए विजन केमिकल कंपनी है। दरअसल बीते शनिवार की देर रात काम खत्म होने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। वहीं कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने पहले तो अपने संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग काबू होने के बजाय यह और भड़कती चली गई। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पहले वॉटर टेंडर से आग को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन अथक प्रयास के बाद भी आग काबू नहीं हुई है। इसके बाद आसपास के जिलों से फोम टेंडर मंगाए गए और आज यानी रविवार की सुबह तक आग काबू कर लिया गया। हालांकि इतने समय कंपनी में रखा सारा केमिकल आग की चपेट में आ चुका था। ऐसे में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए अब इस सड़क को बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया गया है। 

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां