आर्टिकल

पैरालंपिक 2020 का जश्न मना रहा गूगल, लाया डूडल गेम 'Doodle Champion Island'

गूगल का यह डूडल गेम तब शुरू होता है जब आप सर्च होमपेज पर जाते हैं और वहां दिख रहे डूडल पर क्लिक करते हैं।

रंजन सिंह

नई दिल्ली. Tokyo Paralympic 2020. टोक्यो ओलंपिक 2020 के सफल आयोजन के बाद टोक्‍यो में मंगलवार यानि आज से पैरालंपिक टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। गूगल (Google) ने अपना अब तक का सबसे बड़ा डूडल गेम (Doodle game) डूडल चैंपियन आइलैंड (Doodle Champion Island) वापस लाया है। जानकारी है कि यह खेल ओलंपिक की भावना का जश्न मनाने के लिए डिजाइन और लॉन्च किया गया था। बता दें कि टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त 2021 -5 सितंबर 2021 के बीच किया जाएगा।

ऐसे शुरू होगा ये गेम 

गूगल का यह डूडल गेम तब शुरू होता है जब आप सर्च होमपेज पर जाते हैं और वहां दिख रहे डूडल पर क्लिक करते हैं। इस गेम का मुख्य पात्र लकी, आपको एक ऐसे द्वीप पर पहुँचाता है, जहाँ एक खेल उत्सव चल रहा है। यह आज से शुरू हो रहे टोक्यो पैरालिम्पिक्स को चित्रित करने का एक तरीका है। बता दें कि इस डूडल चैंपियन द्वीप में सात खेल मिनी-गेम, दिग्गज प्रतिद्वंद्वी और दर्जनों साहसी साइड क्वेस्ट हैं।

बता दे कि गूगल द्वारा फिर से लॉन्च किए गए इस गेम में कुछ बोनस स्तर और ब्रांड मेव साइड क्वेस्ट भी पेश किए हैं। वहीं यदि आप सभी नए Google डूडल गेम का अनुभव लेना चाहते हैं, तो बस www.google.com पर लॉग ऑन करें। इसके बाद गूगल डूडल पर क्लिक करें और खेलना शुरू करें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज