आर्टिकल

जब सड़क के बीचोबीच आकर पसर गया अजगर, क्या कभी देखा है ऐसा खौफनाक 'मंजर'

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली.  वैसे तो आपने अक्सर आपने सुना और देखा भी होगा कि अनेकों बार जंगली जानवर (Wild Animal) जब सड़क पार कर रहे होते हैं, तो उनकी जान तेज गति से आ रही वाहनों से हुई टक्कर के चलते चली जाती है।  

वो भी ऐसा क्योंकि लोग इन निरीह जानवरों पर ध्यान नहीं देते और न ही उन्हें सुरक्षित तरह से सड़क पार करने का कोई मौका देते हैं।  लेकिन हमें इस तरफ भी थोडा ध्यान रखना।  लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजगर (Python) सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहा है और इस दौरन वो पूरी तरह से और बड़े आराम से सड़क पर फैल जाता है।  दिखने में ये अजगर इतना विशाल (Giant Python) है कि इसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। 

अब वायरल हो रहे इस वीडियो को IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने शेयर किया है।  इतना ही नहीं वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जंगली जानवरों को भी हमेशा रास्ते से जाने का अधिकार है।  कृपया उन्हें सुरक्षित मार्ग जरुर दें। 

एक बार तो लोगों की भी इतने विशाल अजगर को देखकर आंखें फटी की फटी रह गईं।  इस विडियो को देखर कुछ लोगों ने कहा यह अजगर बड़ा ही सुंदर है तो कुछ ने अपने कमेंट कर कहा, कि अगर वो इस अजगर को अकेले देख लेते तो उनकी डर के मारे उनकी हालत ही खराब हो जाएगी।  वैसे सच बताइए क्या आपने कभी इतना विशाल अजगर देखा है? वैसे अकेले ना ही देखें तो बेहतर। 

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?