आर्टिकल

मेघालय सरकार का जनता को तोहफ़ा, पेट्रोल 5.40 और डीजल 5.10 रुपये किया सस्ता

रवि शुक्ला

शीलांग: देश में ईधन (Fuel) की बढती कीमतों को देखते हुए मेघालय सरकार (Meghalaya Government) ने राज्य की जनता (Public) को बड़ा तोहफ़ा दिया है। सरकार ने पेट्रोल (Petrol) 5.40 और डीजल (Diesel) 5.10 रुपये सस्ता कर दिया है। इस बात की घोषणा मंगलवार को मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) ने की।

मुख्यमंत्री ने किए अपने ट्वीट में लिखा, "2 रुपये प्रति लीटर की पिछली छूट के अलावा, सरकार ने मेघालय के उपभोक्ताओं को मामूली राहत देने के लिए पेट्रोल की कीमत में 5.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 5.1 रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। हालांकि दामों में जिले के अनुसार थोडा अलग रह सकता है।"

ज्ञात हो कि, राज्य में ट्रांसपोर्ट यूनियन डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पिछले दिनों सरकार ने ईंधन पर दो रुपए कम किए थे, लेकिन आंदोलन लगातार शुरू था। सरकार ने फिर से कीमतों पर 5 रुपये की कमी कर आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश की है। 

कीमत काम करने घटाया वैट 

राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31.62 प्रतिशत और डीजल पर  वैट 22.59 प्रतिशत कर दिया है। इसके अनुसार पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 17.60, 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। कीमते घटने के बाद राजधानी शिलांग में पेट्रोल 91 से घटकर 86 रुपये होगया है। 

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात