आर्टिकल

पुलिस और मनपा प्रशासन को निशुल्क बांटी अर्सेनिक अल्बम 30 होम्योपैथी दवा

डॉ. साधना गायकर का उल्हासनगर कैम्प नंबर 4 के मानेरा गांव रोड पर पार्थ क्लीनिक के नाम से होम्योपैथी दवाखाना है

गोविंद आर्य

उल्हासनगर. कोरोना वायरस संक्रमण के विरुद्ध खुद के बचाव के लिए रोग निरोधी दवाई के रूप में भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त अर्सेनिक अल्बम 30 नामक होम्योपैथी दवाई स्थानीय होम्योपैथी डॉ. साधना गायकर ने पुलिस व मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों को वितरित की.

इस संदर्भ में डॉ. साधना गायकर ने बताया कि सभी सरकारी महकमों से पत्र व्यवहार किया  उल्हासनगर मनपा आयुक्त, पूलिस उपायुक्त परिमंडल 4, उल्हासनगर सहायक पूलिस आयुक्त, हिललाइन पूलिस स्टेशन, विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन, उल्हासनगर मनपा कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों और आशा वर्कर आदि जो सभी कोरोना योद्धा बनकर लड़ रहे हैं, उनकी सेहत की मंगल कामना करते हुए उक्त दवाई बांटी गई.

डॉ. साधना गायकर का उल्हासनगर कैम्प नंबर 4 के मानेरा गांव रोड पर पार्थ क्लीनिक के नाम से होम्योपैथी दवाखाना है. महिला डॉक्टर गायकर द्वारा अभीतक 1300 पैकेट में महीने भर का डोस वो भी बिना मूल्य पिछले एक सप्ताह से वितरित किया गया है. डॉ. पब्लिकसिटी से दूर रहती है. उनके द्वारा किए गए काम की शहर में सराहना की जा रही है.

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया