नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, देश को अब जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का तोहफा मिलनेवाला है। जी हां, केंद्र की मोदी सरकार (Modi Goverment) पांचवीं वंदे भारत ट्रेन 10 नवंबर को लांच करेगी। इस बार यह ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरू-मैसुरु रूट पर चलेगी।गौरतलब है कि, बीते गुरुवार को ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), हिमाचल (Himachal Pradesh) में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vabde Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई थी। बता दें कि, यह ट्रेन अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए के बीच चलेगी।
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस क्यों है खास
गौरतलब है कि देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वर्तमान में अब तीन रूटों, नई दिल्ली से कटरा (माता श्री वैष्णो देवी) और नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही है। वहीं तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन, गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल (Gandhi Nagar To Mumbai Central) के बीच और चौथी अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए के बीच चल रही है। पता हो कि, इसी साल की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी खजुराहो से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी।