आर्टिकल

चावल नहीं इस सावन खाएं 'सूजी की खीर'

मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी 

सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान श्रद्धालु शिव पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। व्रत में लोग खीर खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इस बार सावन महीने में आप चावल की जगह 'सूजी की खीर' ट्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर भी है। आइए जानें इसकी रेसिपी...

सामग्री:

  • सूजी- 5 बड़े चम्मच
  • चीनी- 9 बड़े चम्मच
  • पीसी इलायची- 10 पीस
  • दूध- 6 कप
  • घी-  2 बड़े चम्मच
  • भुने काजू- 4 बड़े चम्मच
  • किशमिश-  2 बड़े चम्मच
  • चिरौंजी- 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि:

'सूजी की खीर' बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में घी गर्म करके धीमी आंच पर सूजी भून लें। अब सूजी में काजू मिलाएं‌। इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें चीनी मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।

खीर को गाढ़ी करने के लिए उबलने दें। अब इसमें इलायची पाउडर, सूखे मेवे व चिरौंजी मिलाएं।

खीर को लगातार चलाते हुए गाढ़ी होने तक पकाएं। खीर को सर्विंग डिश में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें। आप इसे फ्रिज में रख कर‌ ठंडा करके भी खा सकते हैं, साथ ही मेहमानों को भी खिला सकते हैं। वे भी बोल उठेंगे- वाह, खीर हो तो ऐसी !

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...