Representative Image 
आर्टिकल

दिल्ली-NCR और कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक लगे भूकंप के तगड़े झटके, घबराकर लोग निकले घरों और ऑफिस से बाहर

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अब से कुछ देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप इतना जोरदार था कि काफी देर तक लोगों ने इसके झटके को महसूस किया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भी आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता यहां 6.0 मापी गई है। भूकंप के यह झटके दोपहर के 2 बजकर 50 मिनट पर महसूस किए गए हैं।

वहीं उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं। हालाँकि इस भूकंप की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीँ भारत में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई शहरों में झटके महसूस किए गए। यह झटके इतना तेज थे  कि लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। देश के कम से कम 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन