File Photo 
आर्टिकल

Indigo की दुबई-मुंबई फ्लाइट में नशे में टुन्न यात्रियों ने मचाया बवाल, गाली-गलौज और मारपीट के बाद अरेस्ट

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर एक अनुसार, दुबई से मुंबई पहुंची इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट में 2 यात्रियों ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया है। इतना ही नहीं मिली जानकारी के अनुसार, इन यात्रियों ने एयरलाइंस के क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार और हाथापायीं भी की। 

इधर इस मामले में फ्लाइट के वापस मुंबई पहुंचते ही पुलिस ने इन दोनों यात्रियों गिरफ्तार करते हुए इनके खिलाफ FIR भी दर्ज किया है। जानकारी दें कि एयरलाइंस में इस तरह की यह सातवीं घटना बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों यात्री मुंबई से ड्यूटी फ्री शराब भी खरीद ली थी।

बाद में इन यात्रियों ने फ्लाइट में ही शराब की बोतल खोल ली थी और देखते ही देखते मारे ख़ुशी के इन्होंने आधी बोतल गटक ली थी। वहीं बाद में नशे में बुरी तरह से टुन्न होने के बाद इन्होंने इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकत को अंजाम दिया है।

क्या है इंडिगो का कहना 

मामले पर अब इंडिगो ने बताया कि, दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में यात्रा कर रहे दो यात्रियों को चालक दल की कई चेतावनियों के बावजूद जहाज पर नशे की हालत में देखा गया और उन्होंने शराब का सेवन जारी रखा। वहीं उन्होंने मौखिक रूप से चालक दल और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार किया। अनियंत्रित व्यवहार के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें CISF सुरक्षा कर्मचारियों को सौंप दिया गया है। 

मिली जमानत 

इधर पुलिस ने बताया  कि, दो इंडिगो यात्रियों को IPC की धारा 336 और विमान नियमों की धारा 21,22 और 25 के तहत नशे में होने और चालक दल के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए बुक किया गया था। दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था लेकिन धाराएं जमानती होने के कारण उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी। आगे की जांच चल रही है।

गौरतलब है कि, बीते 13 मार्च को ही  इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) की कतर से दोहा जा रही एक फ्लाइट को पाकिस्तान (Pakistan) में इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) करानी पड़ी थी । बताया गया कि, इंडिगो की फ्लाइट को पकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला किया गया था। हालांकि बाद में दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया था।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट