Pic: ANI 
आर्टिकल

धुंध-स्मॉग से घुट रहा दिल्ली का दम, खतरनाक स्तर पर कई इलाकों का AQI, छाई प्रदूषण की मोटी परत

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली.  देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और इसके आसपास के इलाकों के वातावरण  का हाल आज यानी 2 नवंबर को भी बेहाल है। इसी क्रम में आज यानी  2 नवंबर की सुबह 7 बजे के करीब राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 373 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। हालांकि, देखा जाए तो ये बीते दिन की तुलना में थोड़ा बेहतर है। बता दें कि, दिल्ली में बीते दिन यानी मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक, 385 दर्ज हुआ था। 

दिल्ली-एनसीआर कि हालत ख़राब 

इसी तरह से देखा जाए तो, दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण की मोती परत छाई हुई है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में खासकर दमा और सांस की समस्या झेल रहे लोगों को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।साथ ही अब तो एक्सपर्ट्स द्वारा, सुबह के समय सैर से बचने की सलाह दी जा रही। 

SAFAR के आंकड़े चौंकाने वाले 

आज, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया। तो वहीं नोएडा में हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब है जहां AQI 406 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसी तरह गुरुग्राम में भी स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं है और यहां भी AQI 346 यानी 'बहुत खराब' श्रेणी में ही है। इस तरह से देखें तो दिल्ली का समग्र AQI 354 यानी बहुत खराब श्रेणी में आज भी बना हुआ है।वहीँ दिल्ली हवाई अड्डे के पास इसे 350 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ है। 

दिल्ली में धुंध और स्मॉग की चादर

बात आहार पराली जलाने की हो तो, बीते साल की तुलना में पंजाब में पराली जलाने के मामलों में थोड़ी कमी दखी गयी है, इसके बाद भी पराली के प्रदूषण ने राजधानी दिल्ली  को 26% तक प्रभावित किया है। वहीं बीते दो दिन से सुबह के समय दिल्ली में धुंध और स्मॉग की चादर दिख रही है।हालांकि, फिलहाल इससे कोई भी फौरी राहत मिलने की संभावना नहीं है। 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही