File Photo 
आर्टिकल

दिल्ली: गुंडागर्दी का खुनी खेल, नशे में धुत लड़कों चायवाले को मारी गोली

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली (Gun Fire) मार दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य अभी फरार है।

वहीं, पीड़ित रामकिशन की हालत स्थिर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे रामकिशन अपनी दुकान खोल रहा था, तभी इन लड़कों ने कुछ खाने को मांगा। रामकिशन ने उन्हें बताया कि सुबह होने के कारण दुकान पर कुछ तैयार नहीं है। लड़के कुछ दूरी पर खड़े हो कर सिगरेट पीने लगे। इसके बाद, जब पीड़ित शौच के लिए गया तो इन लड़कों ने उस पर कुछ फब्तियां कसीं। इससे उनके बीच कहा-सुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

फिर इन लड़कों ने अपने एक दोस्त को बुलाया, जिसने चाय बेचने वाले को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के पैर में मामूली चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत स्थिर है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज कर लिया है। तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।'' पुलिस ने बताया कि पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित