दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल 
आर्टिकल

'जेल में बंद' केजरीवाल के निजी सचिव पर गिरी गाज! LG ने हटाया, शराब घोटाला मामले में ED के रडार पर

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली बड़ी खबर के अनुसार यहां के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (LG Vinay Kumar Saxena) ने फिलहाल जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के निजी सचिव विभव कुमार को अब हटा दिया है। इस बाबत विजिलेंस निदेशालय ने बीते 10 अप्रैल से विभव कुमार की दिल्ली सरकार को सेवाएं समाप्त कर दी है। वहीं निदेशालय ने विभव कुमार की नियुक्ति भी को जायज नहीं माना है। https://twitter.com/ANI/status/1778260269145403680

इस बाबत निदेशालय की तरफ से जारी आदेश में साफ़ कहा गया है कि विभव कुमार की सर्विस तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसमें यह भी कहा गया कि उनकी नियुक्ति के लिए जो प्रक्रिया और नियमों का सही से पालन नहीं किया गया इसलिए अब उनकी नियुक्ति अवैध और अमान्य मानी जाती है। इस जारी सरकारी आदेश में विभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के कानूनी मामले का भी हवाला है। दरअसल, यह मामला सरकारी कर्मचारी पर हमला और काम में बाधा उत्पन्न करने का था। वहीँ ED की चार्जशीट में भी विभव कुमार का जिक्र है। https://twitter.com/ANI/status/1778261009066865049

पता हो कि, विभव प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं। ED ने बीते 8 अप्रैल को विभव से शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घंटों तक उनसे पूछताछ की थी। इससे पहले दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी फरवरी के पहले सप्ताह में ED विभव के घर पर एक रेड कर चुकी है।

जानकारों हो कि, तब जांच एजेंसी ने विभव कुमार से करीब 4 घंटों तक पूछताछ की थी। इसके दूसरी बार ED ने विभव कुमार से पूछताछ की थी। वहीँ इससे पहले बीते साल भी जांच एजेंसी ने समन भेजकर केजरीवाल के निजी सचिव बुलाया था और इस आबत पूछताछ की थी। वहीँ बीते 8 अप्रैल को जांच एजेंसी (ED) विभव के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक से भी ऐसे ही पूछताछ की थी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना