File Photo 
आर्टिकल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे संसद, थोड़ी ही देर में देंगे घटना कि जानकारी

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली/ऊटी.  आज दोपहर को भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर (Army Chopper Crash) बुधवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि इस हेलीकॉप्टर में देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) सहित कुल 14 लोग सवार थे। फिलहाल इस हादसे के बाद अब तक चार लोगों के शव बरामद हुए हैं।  

इधर हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर वायुसेना ने भी अपनी पुष्टि की है।  घटना को लेकर वायुसेना ने ट्वीट में लिखा कि, हेलीकॉप्टर में बिपिन रावत सवार थे।  घटना को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  घटना के बाद CDS जनरल विपिन रावत को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।   

वहीं तमिलनाडु में सेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को ब्रीफिंग दी गई। इस बाबत उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी।  वहीं राजनाथ सिंह घटना के हर पहलु पर नजर रखे हुए हैं।  

इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश पर संसद में ब्रीफिंग देंगे।  संसद को जानकारी देने के लिए फिलहाल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पार्लियामेंट पहुंच चुके हैं।  थोड़ी देर में वह संसद सदस्यों को इस घटना के बारे में जानकारी देंगे।  गौरतलब है कि वायुसेना के इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनके परिवार के सदस्य और सेना के कई अन्य गणमान्यऑफिसर मौजूद थे। 

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे