Pic: Social Media/Twitter 
आर्टिकल

मानहानि केस: दिल्ली HC ने भेजा उद्धव ठाकरे, आदित्य और संजय राउत को समन, CM शिंदे के इस करीबी ने किया था केस

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Udhhav Thackery), उनके बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) और संजय राउत (Sanjaty Raut) को अब दिल्ली HC ने समन भेजा है। दरअसल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी राहुल रमेश शेवाले ने उन पर मानहानि का केस किया था। अब इस मामले में सुनवाई आगामी 17 अप्रैल को होगी। 

जानकारी दें कि, हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुट के नेता और सांसद राहुल रमेश शेवाले की याचिका पर समन जारी किया है। रमेश शेवाले ने तीनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया है। वहीं इस याचिका में यह आरोप लगाए गए कि, एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले विधायकों और सांसदों पर आपत्तिजनक बयान दिए गए। वहीं अब कोर्ट के मुताबिक अब इन तीनों को ही कोर्ट के समक्ष व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा। 

वहीं इस याचिका में यह भी कहा गया है कि, ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधायक आदित्य ठाकरे ने उन विधायकों और सांसदों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है, जो शिंदे गुट में जा मिले थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने आज इसी मानहानि मामले में याचिका दायर कर सांसद संजय राउत, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और विधायक आदित्य ठाकरे को तलब किया है।

यह भी बताएं कि, शिंदे गुट के विधायकों और सांसदों को लेकर संजय राउत, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे द्वारा दिए गए बयान अब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यानी गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर मौजूद हैं। ऐसे में दिल्ली HC ने इस मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ नोटिस जारी किया है। 

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

SSR-2027 के तहत यूपी में वोटर लिस्ट अपडेट करने का कार्यक्रम बदला, 17 नवंबर को जारी होगी प्रारूप सूची

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप