आर्टिकल

NH-30 को उड़ाने की साजिश, कश्मीर-कन्याकुमारी को जोड़ने वाले ब्रिज के नीचे मिला टाइम बम, साथ में CM योगी के नाम धमकी भरा पत्र बरामद

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली/जबलपुर. एक बड़ी घटना के अनुसार गणतंत्र दिवस पर जबलपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे (Jabalpur-Pryagraj National Highway) यानी NH-30 पर स्थित एक ओवरब्रिज को टाइम बम (Time Bomb In Over Bridge) से उड़ाने की कोशिश की गई। हालांकि धमाका होने से पहले पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से  उसे निष्क्रिय कर दिया। गौरतलब है कि ये हाईवे कश्मीर और कन्याकुमारी को जोड़ता है। वहीं ये बम रीवा के मनगवां इलाके में ओवरब्रिज के नीचे छुपकर लगाया गया था। वहीं अपनी इस सफलता पर पुलिस का कहना है कि, टाइम बम में सेट समय से 5 मिनट पहले ही इसे BDS (बम निरोधक दस्ता) ने डिफ्यूज कर दिया।

इसके साथ ही ब्रिज की दीवार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक धमकी भरा लेटर भी चिपका मिला। उक्त लेटर में लिखा है- UP CM योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस भी जलेगा।

आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे पुलिस को टाइम बम लगे होने की जानकारी मिली। पुलिस करीब 7 बजे आवीं ब्रिज पहुंची। उसने हाईवे पर ट्रैफिक को रोक, SP नवनीत भसीन को तुरंत मामले की जानकारी दी। इसके बाद सुबह 9।   30 बजे बम निरोधक दस्ते ने उक्त बम को डिफ्यूज कर दिया गया।

फिलहाल उक्त टाइम बम को BDS टीम साथ लेकर गई है। हालाँकि यह  बम किस तरह का था और उसकी क्षमता कितनी थी, इस बात का पुलिस द्वारा  पता लगाया जा रहा है। इधर  मामले पर ADGP केपी व्यंकटेश राव ने कहा है कि UP चुनाव को लेकर हो सकता है किसी शरारती तत्व ने ये हरकत की है। हमने UP DGP को भी इसकी सूचना दे दी है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ओवरब्रिज के नीचे मिला एक और देशी बम

वहीं इस घटना के कुछ देर बाद मनगवां थाना इलाके में NH-30 में टाइम बम मिलने की दूसरी घटना भी सामने आई। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि गंगेव चौकी के पास ओवरब्रिज के नीचे एक बम दिखा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने से पहले बम को उखाड़ लिया और पानी में फेंककर इसे  निष्क्रिय कर दिया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।   

दिल्ली के नांगलोई विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF और BSF की टीम

कश्मीर घूमने गए पर्यटकों के साथ हादसा, गांदरबल में 60 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 18 घायल; 6 की हालत गंभीर

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज