आर्टिकल

फिर मुश्किल में कांग्रेस! मिला 1,745 करोड़ रुपये की टैक्स अदायगी का नया IT नोटिस

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से ठीक पहले कांग्रेस (Congress0 को आयकर विभाग से एक बार फिर नया नोटिस मिला, जिसके जरिये आकलन वर्ष 2014-15 से 2016-17 तक के लिए 1,745 करोड़ रुपये के कर की मांग की गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस से अब तक कुल कुल 3,567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ताजा नोटिस 2014-15 (663 करोड़ रुपये), 2015-16 (करीब 664 करोड़ रुपये) और 2016-17 (करीब 417 करोड़ रुपये) से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि, अधिकारियों ने राजनीतिक दलों को मिलने वाली कर छूट समाप्त कर दी है और पार्टी पर कर लगा दिया है। सूत्रों ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा छापे के दौरान कांग्रेस के कुछ नेताओं से जब्त की गई डायरियों में की गई ‘‘तीसरे पक्ष की प्रविष्टियों'' के लिए भी कांग्रेस पर कर लगाया गया है।

मुख्य विपक्षी दल ने शुक्रवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें करीब 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। कर अधिकारियों ने पिछले वर्षों से संबंधित कर मांग के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही निकाल लिये हैं। कांग्रेस ने 135 करोड़ रुपये की कर मांग के खिलाफ अदालत का रुख किया है और इस मामले में सोमवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। पार्टी इस संबंध में आयकर अपीलीय अधिकरण और उच्च न्यायालय से कोई राहत पाने में विफल रही है। (एजेंसी)

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai LIVE: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

15 दिसंबर के बाद NDA में होंगे शरद पवार! शिंदे गुट के नेता बच्चू कडू का बड़ा दावा