आर्टिकल

UPTET पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी हुए सख्त, दिए आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश

राहुल गोस्वामी

नयी दिल्ली/लखनऊ. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार UPTET पेपर लीक मामले में अब तक उत्तरप्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। जी हाँ, परत ख़बरों के अनुसार उत्तरप्रदेश STF ने अब तक 12 अलग-अलग जिलों से पेपर लीक करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए आरोपी गैंग के खिलाफ रासुका (NSA Act) लगाने के भी आदेश दे दिए हैं। 

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश में बीते रविवार 28 नवंबर को UP शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द (UPTET Exam 2022) कर दी थी । इस परीक्षा का प्रश्‍नपत्र वॉट्सऐप (UPTET Paper Leaked) पर लीक हो गया था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्न पत्र रविवार को लीक होने और योगी सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने के बाद विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया था।

बीते रविवार तक पुलिस ने इस मामले में प्रश्न पत्र लीक करने वाले गिरोह के 26 सदस्यों को राज्‍य के विभिन्‍न जिलों से गिरफ्तार किया । यह परीक्षा राज्‍य के सभी 75 जिलों के 2,736 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी और इसमें 19 लाख 99 हजार 418 परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। 

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा