Pic: Social Media 
आर्टिकल

कनाडा: ट्रक-बस की जोरदार टक्कर, 15 सीनियर सिटिजंस की दर्दनाक 'मौत', 10 घायल

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. कनाडा (Canada) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार यहां के मैनिटोबा प्रांत में बीते गुरुवार को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बुजुर्गों को ले जा रही एक बस की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए है। दुर्घटना कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुई बतायी जा रही है।

वहीँ मामले पर एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया स्थानीय मीडिया को बताया कि, बस में 25 लोग सवार थे जिनमें से अधिकांश सीनियर सिटिजन्स थे। हादसा कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुआ। बस पश्चिमी मनिटोबा शहर दाउफिन से जा रही थी।

सुरक्षा अधिकारी रॉब हिल ने कहा कि, 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हिल ने कहा, दुख की बात है कि मैनिटोबा और पूरे कनाडा में यह दिन त्रासदी और दुख के रूप में याद किया जाएगा।

अन्य मीडिया के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता चला है कि सीनियर सिटिजन्स को ले जा रही बस हाईवे 5 पर साउथ की ओर जा रही थी और ट्रांस-कनाडा हाईवे के पूर्व की ओर जाने वाली लेन को पार कर रही थी, तभी यह ट्रक से जाकर टकरा गई।

इस घटना की खबर मिलने पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हादसे में अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट किया कि, "कारबेरी, मैनिटोबा से आने वाली खबर काफी दुखद है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहा हूं जिन्होंने आज अपने प्रियजनों को खो दिया है लेकिन हम सब आपके साथ हैं।"

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?