Pic: Social Media 
आर्टिकल

ब्राजील: दुनिया के इस सबसे अकेले शख्स की 'दुखद' मौत, कहलाता था 'मैन ऑफ द होल', देखें Video

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली. ब्राजील (Brazil) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के अमेजन के जंगलों में एक जनजाति अब पूरी तरह से विलुप्त हो गई है। इसका आखिरी सदस्य भी अब वहां मृत पाया गया है। बता दें कि इस जनजाति का यह यह सदस्य जंगल में गड्ढा खोदकर जानवरों को उसमें फंसाकर शिकार करता था। 

Courtsey:  New York Post

इस कारण इसे ‘मैन ऑफ द होल’ (Man of the Hole) भी कहा जाता था। वहीं यह आखिरी सदस्य 26 साल से तनारू आइलैंड पर अकेला ही रहा करता था। दावा है कि उसे अपनी मौत का पहले से अंदाजा था। इसलिए उसने रीति अनुसार हाथ में तोते का पंख भी पकड़ा हुआ था।

जी हां, अब दुनिया के सबसे अकेले आदमी की भी मौत हो गई है। ब्राजील (Brazil) में अपनी जनजाति का ये आखिरी शख्स भी दुनिया से कूच कर गया। इसी के साथ ही दुनिया से इस जनजाति का अस्तिव भी अब पूरी तरह से मिट गया है। 

Courtsey:  philip lewis

हालाँकि इस शख्स के असली नाम के बारे में कभी किसी को कोई जानकारी नहीं रही है। वाकई इस इंसान ने 26 साल अमेजन के वर्षा वनों में बगैर किसी के संपर्क में रहे अकेले ही काट डाले थे। उन्हें मैन ऑफ द होल (Man of the Hole) के तौर पर जाना जाता था क्योंकि उसने गहरे गड्ढे खोदे थे, शिकार और छिपने के लिए। 

Pic: Social Media

उसका शव 23 अगस्त को उसकी भूसे की झोपड़ी के बाहर एक झूले में मिला था। उसके साथ कोई भी हिंसा के कोई संकेत नहीं थे। ऐसा भी माना जाता है कि "मैन ऑफ द होल" की उम्र लगभग 60 साल थी और उसकी मौत प्राकृतित तरीके से हुई है। वहीं पुलिस 'द मैन ऑफ़ द होल' की पोस्टमार्टम जांच भी करेगी। 

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा